10 रुपये में भर लो शरीर में ताकत, इसमें है हद से ज्यादा Protein और Calcium | Health & Fitness | Technical Punit

10 रुपये में भर लो शरीर में ताकत, इसमें है हद से ज्यादा Protein और Calcium | Health & Fitness | Technical Punit

बादाम खाने से शरीर में कई फायदे होते हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर सहित सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकतवर बनाने में सहायक हैं। इसमें कोई शक नहीं अपने नाम और फायदों के कारण इसकी कीमत आसामन छूती हैं।

अगर आप बहुत कम खर्चे में अपने शरीर में पूरा पोषण भरना चाहते हैं, तो आप बादाम के बजाय मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। मूंगफली में भी प्रोटीन सहित सभी पोषक तत्व कूट-कूटकर भरे होते हैं और यही वजह है कि इसे गरीबों का बादाम कहा जाता है।

मूंगफली क्या है ??
मूंगफली का वानस्पतिक नाम अरचिस हाइपोगिया है। यह नट्स नहीं है बल्कि एक फली है। फिर भी इसमें बादाम के बराबर पोषक तत्व भरे हैं। स्वाद और पोषक के मामले में बादाम से कम नहीं है मूंगफली। सबसे बढ़िया बात यह है कि यह सस्ता है और सबकी पहुंच के अंदर है।

प्रोटीन का पावरहाउस है मूंगफली
मूंगफली प्रोटीन से भरपूर होती है और यह शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का सबसे सस्ते और बढ़िया स्रोत है। इनमें स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं।

हेल्दी फैट का खजाना है मूंगफली
मूंगफली मोनोअनसैचुरेटेड फैट, खासकर ओलिक एसिड का एक बढ़िया स्रोत है। यही वजह है कि इसके सेवन से दिल को स्वस्थ रखने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

फाइबर और मिनरल्स का बेजोड़ संगम
फाइबर से भरपूर मूंगफली खाने से पाचन को मजबूत बनाने, वजन कंट्रोल करने और ब्लड शुगर को नीचे रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा मूंगफली में जरूरी विटामिन जैसे नियासिन (विटामिन बी 3), फोलेट (विटामिन बी 9), और विटामिन ई के साथ-साथ मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे मिनरल्स होते हैं।


बादाम के पोषक तत्व और फायदे
बादाम कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इसके सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं। बादाम विटामिन ई का अच्छा स्रोत है, जो एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है और इम्यून पावर बढ़ाता है।


बादम हेल्दी फैट और कैल्शियम का भंडार
बादाम में मोनोअनसैचुरेटेड वसा भी प्रचुर मात्रा में होती है, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने से जुड़ी होती है। बादाम कैल्शियम का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, जो उन्हें हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए फायदेमंद बनाता है। कुल मिलाकर बादाम और मूंगफली दोनों ही चीजें पोषक तत्वों का भंडार हैं।

डिस्क्लेमर : यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।




Post a Comment